नैनीताल, अक्टूबर 29 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित नैनीताल समाचार निबंध प्रतियोगिता-2026 में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को एक नवंबर को सीआरएसटी इंटर कॉलेज के जगदीश साह सभागार में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की श्रेया भारद्वाज (कक्षा 12), वैभव पांडे (कक्षा 9) और प्रिया कोरंगा (कक्षा 6) विजेता रहे। डिविटो स्कूल, भवाली की लता साह (कक्षा 9) और जानवी पांडे (कक्षा 6) ने भी सफलता हासिल की। सेंट मैरीज कॉन्वेंट कॉलेज, नैनीताल की ज्योत्सना वर्मा, अद्विता रावत और सियोना पांडे (तीनों कक्षा 6) विजेता रहीं। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की रिया (कक्षा 12), हर्ष जोशी (...