नैनीताल, जुलाई 12 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मानसून सत्र में शहर को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऊर्जा निगम की ओर से रविवार को शहर के विभिन्न उप संस्थानों का निरीक्षण किया गया। अधिशासी अभियंता एसके सहगल और उपखंड अधिकारी प्रियंक पांडे ने निरीक्षण कर विद्युत उपकरणों, ट्रांसफार्मरों, लाइनों व अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।अधिकारियों ने मानसून के दौरान संभावित जलभराव, शॉर्ट सर्किट एवं अन्य हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। इस दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर करने, मरम्मत और रखरखाव कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधीनस्थ कर्मचारियों को दिए। ईई सहगल ने कहा, मानसून में निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- यूपीसीएल...