नैनीताल, सितम्बर 24 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। जीआईसी बड़ौन में प्रभारी प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक संघ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। विद्यालय में हाईस्कूल स्तर पर व्यवसायिक शिक्षा के तहतत आईटी विषय शुरू कर दिया है। इसी सत्र से 9वीं के अधिकतम 40 छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठा सकेंगे।बैठक का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा, पीटीए अध्यक्ष ललिता देवी और एसएमसी अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में विद्यालय के उच्चीकरण के बाद कक्षा 11 में प्रवेश की प्रक्रिया, 30 सितंबर तक प्रवेश, शिक्षण व्यवस्था, चयनित विषयों, विद्यार्थियों के नए गणवेश, स्वच्छता, शौचालय सुविधा, एमडीएम के लिए नया टिन शेड, छात्रवृत्ति व अपार आईडी बनाने में आ रही समस्याओं...