नैनीताल, अक्टूबर 28 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में बुधवार को आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, आपात स्थिति में सतर्कता बरतने और सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी गई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की गंभीरता समझाते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सजग और जागरूक रहने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल के सर्च एंड रेस्क्यू मास्टर ट्रेनर नवीन चंद्र ने बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, हिमस्खलन, आकाशीय बिजली, त्वरित बाढ़ और वनाग्नि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थ...