Nainital News: आजादी के 75 साल बाद नदगल गांव पहुंचेगी सड़क
नैनीताल, सितम्बर 14 -- Nainital News: भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्रामसभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सड़क की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। आजादी के बाद से सड़क सुविधा से वंचित नदगल गांव को अब मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा। ग्रामीणों की मांग पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने वन एवं पर्यावरण विभाग से आवश्यक स्वीकृति दिलाने के बाद मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी। शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद सोमवार को मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सड़क का निर्माण जल्द पूरा कर ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया जाएगा। उनका प्रयास क्षेत्र के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना है। सड़क निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.