नैनीताल, सितम्बर 8 -- Nainital News: नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला सोमवार शाम बिना सूचना दिए अस्पताल से चली गई। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उपलब्ध कराए नंबर पर परिजनों से संपर्क कर बात की। जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी 30 वर्षीय पिंकी अपने पति के साथ नैनीताल घूमने आई थी। इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर उसे रविवार को बीडी पांडे जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया था। सोमवार शाम वह बिना छुट्टी लिए अस्पताल से चली गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना मल्लीताल पुलिस को दी। मल्लीताल कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि अस्पताल की ओर से दिए गए संपर्क नंबर पर बात की गई। परिजनों ने बताया कि वे नैनीताल घूमने आए थे और महिला की तबीयत में सुधार होने के बाद चले ...