नैनीताल, अगस्त 1 -- Nainital News: नैनीताल। अयारपाटा के बर्फखड़ क्षेत्र में शनिवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही जय जननी जय भारत टीम की ओर से परवेज आलम और विजय सतवाल ने भी अभियान में सहभागिता कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान धर्मेंद्र शर्मा, जया साह, नबोनिता जोशी, ज्योत्सना सोलोमन, ब्रदर लॉरेंस और रोमियो सहित नगर पालिका के सभासद मनोज साह जगाती मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...