नैनीताल, अगस्त 2 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। लोअर मालरोड के स्थायी उपचार का कार्य जारी है। लोनिवि का दावा है कि 15 अगस्त तक काम पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद पर्यटन कार्यालय के सामने अपर मालरोड पर उभरी दरारों को भरने का काम किया जाएगा।2018 में बरसात के दौरान पर्यटन कार्यालय के समीप लोअर मालरोड का करीब 25 मीटर हिस्सा झील में समा गया था। लंबे इंतजार के बाद 2025 में 3.48 करोड़ रुपये की लागत से इसके स्थायी उपचार का कार्य शुरू किया गया। वहीं लोअर मालरोड पर ड्रिलिंग और अन्य मशीनों से उपचार कार्य जारी है। इसी दौरान पर्यटन कार्यालय के सामने अपर मालरोड पर भी दरारें दिखाई देने लगी हैं। यह दरारें धीरे-धीरे बढ़ते जा रही हैं। पहले अपर माल रोड की निचली ओर दरारें दिखाई दे रही थीं, अब ऊपरी ओर भी दरारें नजर आने लगी हैं जिसने लोगों की चिंता बढ़ा ...