Nainital News: अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त छह कार्यों के लिए 11.33 लाख का बजट मांगा
नैनीताल, नवम्बर 3 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। ग्राम पंचायत चौर्सा में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों और सुरक्षा दीवारों की मरम्मत के लिए 11.33 लाख रुपये का बजट आवंटित करने की मांग की गई है। मंगलवार को ग्राम प्रधान किशोर सिंह ढैला ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपकर छह क्षतिग्रस्त कार्यों के लिए जल्द धनराशि जारी करने का अनुरोध किया। ज्ञापन में ग्राम प्रधान ने बताया कि अतिवृष्टि के चलते ग्राम पंचायत के कई पैदल मार्ग और सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपदा से हुए नुकसान को देखते हुए ग्राम पंचायत की ओर से पूर्व में भी 20 लाख रुपये के अतिरिक्त राहत बजट की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि खंड विकास अधिकारी, बेतालघाट की ओर से छह क्षतिग्रस्त कार्यों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.