नैनीताल, नवम्बर 4 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। स्नोव्यू वार्ड के आल्मा कॉटेज क्षेत्र में बरसात के दौरान अतिवृष्टि के चलते क्षतिग्रस्त हुई मुख्य सड़क की मरम्मत की मांग उठने लगी है। सड़क दीवार समेत ढहने से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, आसपास के आवासीय भवनों पर भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही इसकी मरम्मत करने की मांग की है।सभासद जितेंद्र कुमार पांडे ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन भेजकर क्षतिग्रस्त सड़क का जल्द पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों को आवागमन के साथ ही आवश्यक सेवाओं का लाभ लेने में भी दिक्कतें हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Nainital News: सात नंबर-बोरा पॉइंट मार्ग के ...