Nainital News: अंजुमन इस्लामिया के 23 सदस्यों का चुनाव आज
नैनीताल, नवम्बर 14 -- Nainital News: नैनीताल। अंजुमन इस्लामिया के 23 सदस्यों के चयन के लिए आज रविवार को मतदान होगा। कुल 66 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव में अंजुमन इस्लामियां के करीब 1700 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान मल्लीताल स्थित रजा क्लब स्कूल में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान केंद्र पर 10 बूथ बनाए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अब्दुल हमीद ने बताया, कि मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। मतदान संपन्न होने के बाद शाम 6:30 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद देर रात चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.