नई दिल्ली, अगस्त 17 -- Nag Panchami Kahani: हर साल सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी 17 अगस्त 2026, सोमवार को है। इस दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा का विधान है। इस दिन नाग पंचमी कथा का पाठ करना या सुनना भी शुभ फलदायी माना जाता है। नाग पंचमी को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। यहां पढ़ें नाग पंचमी की सबसे पौराणिक कहानी।सेठ जी के सात पुत्रों की कहानी: प्राचीन काल में एक सेठ के सात पुत्र थे। सातों पुत्र के विवाह हो गए थे। सबसे छोटे पुत्र पत्नी श्रेष्ठ चरित्र की विदुषी और सुशील थी, लेकिन उसका कोई भाई नहीं था। एक दिन घर की बड़ी बहू घर लीपने को पीली मिट्टी लाने के लिए सभी बहुओं को साथ चलने के लिए कहा तो सभी खुरपी लेकर मिट्टी खोदने लगीं। तभी वहां एक सांप निकला, जिसे बड़ी बहू खुरपी से मारने लगी। य...