नई दिल्ली, अगस्त 17 -- माता मनसा देवी को भी सांपों की अधिष्ठात्री देवी माना गया है। ज्योतिषचार्य राहुल अग्रवाल के अनुसार इस बार 17 अगस्त को नाग पंचमी और सोमवार के होने से जहां बहुत ही महत्वपूर्ण योग बन रहा है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव का जल अभिषेक करने से और नाग देवता के पूजन आदि करने से जीवन में सुख संपन्निता आदि बनी रहती है। इस दिन मनसा देवी की विशेष पूजा की जाती है। मनसा देवी का मंदिर प्रमुख हरिद्वार में है। इस दिन यहां खास तौर पर पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन लोग इनकी सर्पदंश और कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए पूजा करते हैं। कहीं कहीं मनसा देवी को नागों की माता कहा जाता है। कहा जाता है कि ये सर्पदंश से रक्षा करने वाली और संतान-सुख देती हैं। इन्हें पद्मा या विषहरी नामों से भी जाना जाता है। इनको विषहरि इसलिए कह...