नई दिल्ली, अगस्त 16 -- Nag Panchami 2026: नाग पंचमी आते ही एक सवाल हर साल चर्चा में रहता है-क्या नाग देवता को दूध चढ़ाना चाहिए या नहीं? कई घरों और मंदिरों में इस दिन नाग देवता की पूजा के दौरान दूध अर्पित किया जाता है। कुछ जगहों पर लोग जीवित सांपों को भी दूध पिलाने की कोशिश करते हैं। यही वह बात है, जिसे लेकर धार्मिक परंपरा और वास्तविकता को समझना जरूरी हो जाता है। आखिर नाग पंचमी की पूजा में दूध का महत्व कहां से आया? क्या शास्त्रों में सचमुच सांप को दूध पिलाने का विधान है या यह परंपरा समय के साथ अलग रूप में प्रचलित हुई? नाग पंचमी 17 अगस्त 2026, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन सावन का तीसरा सोमवार भी है। पंचमी तिथि 16 अगस्त की शाम से शुरू होकर 17 अगस्त की शाम तक रहेगी। ऐसे में इस बार नाग पंचमी पर भगवान शिव और नाग देवता की पूजा का संयोग भी बन रहा...