मुजफ्फरपुर, जून 30 -- Muzaffarpur News ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हाथ में हथियार लहराते एक युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में दिख रहा युवक अहियापुर थाने के कोल्हुआ बैरिया इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। वायरल फोटो की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।मामला संज्ञान में आने पर अहियापुर पुलिस ने वायरल फोटो के आधार पर युवक की पहचान में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह हथियार का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। इससे इलाके में भय का माहौल पैदा होता है। युवक की पहचान होते ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। हथियार की सत्यता की जांच की जाएगी कि वह असली है या नकली। ​हालांकि, वायरल तस्वीर की 'हिन्दुस्तान' पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...