मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। छात्रों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किए गए विवि के अप्रेंटिसशिप कोर्स की ओर छात्र-छात्राओं की रूचि नहीं दिख रही है। डिग्री के साथ छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें, इसके लिए इस कोर्स की शुरूआत की गई है। 26 जून तक आवेदन का मौका दिया गया था। इस तिथि में सीट के अनुपात में 30 फीसदी भी आवेदन नहीं आये। यह भी पढ़ें- जेपी विश्वविद्यालय में यूजी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन शुरूप्रवेश प्रक्रिया विवि में अप्रेंटिसशिप कोर्स में 420 सीट के लिए अबतक 100 आवेदन आये हैं। इसमें भी एप्लिकेशन फीस के साथ आवेदन करने वाले महज दो दर्जन ही हैं। जिन लोगों ने आवेदन का फीस जमा नहीं किया है, उनका आवेदन मान्य ही नह...