मुजफ्फरपुर, जून 29 -- Muzaffarpur News मुरौल,एक संवाददाता। पिलखी गांव में रविवार की रात मुरौल ओपी पुलिस ने छापेमारी कर युवक की हत्या में पत्नी और सास को गिरफ्तार किया है। मुरौल ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बताया कि मृतक सरोज कुमार की पत्नी रिंकू कुमारी और सास कलावती देवी को गिरफ्तार किया गया है। चार दिन पहले ससुराल आए सरोज कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। इसको लेकर तुर्की थाने के सकरी सरैया निवासी सरोज के बड़े भाई सुबोध कुमार ने ससुराल वालों पर भाई की हत्या करने और शव को मेडिकल में लावारिस छोड़कर भागने के आरोप में केस दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News ससुराल आए युवक की हत्या में पत्नी और सास गिरफ्तार इसमें पत्नी, सास सहित कई को नामजद किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...