मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा स्थित एमएसएमई एवं स्टार्टअप कमेटी आईसीएआई, सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई द्वारा आईसीएआई एमएसएमई महोत्सव का आयोजन शनिवार को जिला शाखा परिसर में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय प्रबंधन, कर एवं अनुपालन संबंधी विषयों तथा व्यवसाय विकास के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र की सहायक निदेशक अभिलाषा भारती, विशिष्ट अतिथि उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया तथा पीएनबी पीएलपी हेड पंकज कुमार थे।सीए विकास कुमार सिंह, सीए राकेश कुमार सिन्हा, सीए अंकित हिसारिया, सीए शशि भूषण कुमार, सीए खुशाल राजपाल, सीए शिवांगी श्री, सीए उज्मा सुभानी, सीए सौरभ कुमार, सीए मुन्ना कुमार स...