मुजफ्फरपुर, जून 28 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डीएम के निरीक्षण के दौरान समय पर ड्यूटी से अनुपस्थित अस्पताल अधीक्षक, अस्पताल प्रबंधक और महिला डॉक्टर मोनिका जायसवाल का वेतन स्थगित किया गया है। साथ ही ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।मालूम हो कि शुक्रवार को डीएम कुमार गौरव ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति का भी सत्यापन कराया। जांच के क्रम में अधीक्षक, अस्पताल प्रबंधक व डॉ. मोनिका जायसवाल निर्धारित समय पर अपने कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं थे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News...