मुजफ्फरपुर, जून 29 -- Muzaffarpur News ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शादी का झांसा देकर एक 23 वर्षीय युवती से यौन शोषण के मामले में कोर्ट परिवाद पर सोमवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसमें पूर्वी चंपारण के कृष्णा नगर के संदीप कुमार और उसके माता-पिता को आरोपित किया गया है।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि संदीप कुमार (25) ने जुलाई 2024 से फरवरी 2026 के बीच शादी का झूठा वादा कर उसके साथ अलग-अलग जगहों पर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इससे पहले आरोपी ने उसे शिवहर से मुजफ्फरपुर में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया था। वहां देर हो जाने का बहाना बनाकर उसे रात में रुकने पर मजबूर किया। यह भी पढ़ें- Nawada News शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोपित गिरफ्तार पहली बार उसकी सहमति के बिना संबंध बनाया। फिर शादी का झांसा देकर यह सिलसिला चलता रहा...