Muzaffarpur News शनि प्रदोष पर बाबा गरीबनाथ का फूलों से महाशृंगार
मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ज्येष्ठ शुक्लपक्ष त्रयोदशी शनि प्रदोष पर्व के अवसर पर शनिवार को रंग-विरंगे फूलों से बाबा गरीबनाथ का महाशृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी अधिवक्ता बच्चा पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गरीबनाथ के षोडशोपचार पूजन के बाद दूध, दही, घी, मधु, शक्कर से पंचामृत स्नान कराकर रंग-बिरंगे फूल-माला, अबीर-गुलाल और दीपों से महाशृंगार किया। मौके पर पुजारी आशुतोष पाठक उर्फ डाबर बाबा, भाजपा नेता प्रभात मालाकार, पंडित निरंजन झा, शशिरंजन, संजय चौधरी, मुकेश रूंगटा, सुधीर कुमार, मंटू चौधरी, शैलेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, अनिरुद्ध, सौरभ श्रीवास्तव, मंजू रानी, सुनील, विकास, सुशांत समेत आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.