मुजफ्फरपुर, जून 30 -- Muzaffarpur News पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के विशुनपुर गोपाल गांव स्थित वैशाली कनाल नहर में मंगलवार दोपहर को नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। उसकी पहचान लालू छपरा नीमपट्टी गांव निवासी दिलीप साह के पुत्र रजनीश कुमार (15) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पारू थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला दलबल के साथ मौके पर पहुंचे औ शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रजनीश अपने कुछ साथियों के साथ वैशाली नहर नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह भी पढ़ें- नहर में डूबे किशोर का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद उसे ...