Muzaffarpur News वांटेड आकाश गिरफ्तार, लूट और डकैती कांड में था फरार
मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने साहेबगंज में लूट का वांछित अभियुक्त आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह तीन साल से फरार चल रहा था। एसटीएफ ने शनिवार को उसे मोतीपुर स्थित साहेबगंज मोड़ से छापेमारी कर पकड़ा। माधोपुर हजारी निवासी आकाश कुमार 28 जून 2023 को हुए लूटकांड में वांछित था। उसे साहेबगंज थाने के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आकाश के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपित पर साहेबगंज थाना में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित दो कांड दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News वांटेड आकाश गिरफ्तार, लूट और डकैती कांड में था फरार यह भी पढ़ें- कार से घेरकर लूटने वाले गैंग का हिस्ट्रीशीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.