मुजफ्फरपुर, जून 30 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिलाधिकारी कुमार गौरव ने कहा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को पूरी जवाबदेही के साथ समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। वे मंगलवार को जिला विकास एवं समन्वय समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। पीएचईडी की समीक्षा में बताया गया कि मुजफ्फरपुर डिवीजन की 2,238 में से 2,231 और मोतीपुर की 3,114 में से 3,106 योजनाएं चालू हैं। डीएम ने बंद योजनाओं को तुरंत शुरू करने को कहा। पीएम सूर्य घर योजना में 3,980 आवेदनों में से 1,205 घरों में सोलर पैनल लग चुके हैं। 90 कृषि फीडरों के निर्माण का लक्ष्य पूरा हो चुका है। कृषि विद्युत संबंध योजना में 12,901 के मुकाबले 12,510 किसानों को कनेक्शन मिले। स्म...