मुजफ्फरपुर, जून 29 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में रविवार की शाम से शुरू बारिश का दौर लगातार दूसरे दिन सोमवार की दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिला दी। हालांकि, बारिश के असर से तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। जबकि, सुबह की अपेक्षा दोपहर में हवा में नमी की मात्रा शत प्रतिशत रहने से उमस की अधिकता रही। हालांकि, तेज हवा चलने के कारण लोगों को इससे विशेष परेशानी नहीं हुई। वहीं बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलजमाव होने से लोगों को कठिनाई हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने दो जुलाई तक तेज बारिश और उसके बाद हल्की बारिश होने की संभावना जताई। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: दक्षिण ...