मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, हिटी। प्रखंडों में शुक्रवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर आपसी भाईचारे के साथ मोहर्रम मनाया गया। ताजिया के दौरान युवाओं ने करतब दिखाए। 'या हुसैन' के नारे फिजा में गूंजते रहे। कांटी, कोठियां, नरसंडा, हरचंदा, गोपालपुर, शेरूकाही व दामोदरपुर में इस्लामिया अखाड़ों ने जुलूस निकाला। इस दौरान दामोदरपुर में दो गुटों में विवाद हो गया। हालांकि, पुलिस ने शांत करा दिया। एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी, बीडीओ आनंद कुमार विभूति, थानेदार रविकांत पाठक, इरफान अहमद दिलकश आदि थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News मोहर्रम : ताजिया मिलान में युवाओं ने दिखाए करतबताजिया जुलूस का आयोजन मुशहरी प्रखंड के चक अलहदाद, तरौरा, गंगापुर, बंकुल, जलालपुर, बैकटपुर, मोमिनपुर, डुमरी, बुधनगरा समेत कई गांवों से ताजिया जुलूस निकाला गया। ...