मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के दरिया छपरा गांव में गुरुवार देर रात शरारती तत्वों ने केश्वर पांडे के घर के सामने धार्मिक झंडा गाड़ दिया, जिसे उखाड़ कर फेंक दिया गया। इससे गुस्साए एक गुट लोगों ने केश्वर पांडे के पुत्र पवन पांडे की बांध कर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे 112 गश्ती दल के एसआई प्रदीप कुमार ने पीड़ित पवन पांडे को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से गांव में तनाव है। गांव में पुलिस लगातार गश्त लगा रही है। पीड़ित पवन पांडे के पिता केश्वर पांडे ने बताया कि जुलूस में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने घर के सामने धार्मिक झंडे गाड़ दिया था, जिसे अहले सुबह प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी कर घर लौटे पुत्र पवन पांडे ने उखाड़ कर बगल में रख दिया, जिसके बाद आठ से दस युवक आए और पवन को पकड़ कर घसीटते ...