मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मुशहरी, हिसं। मुशहरी उपप्रमुख के पद पर अनुपम कुमार गुप्ता चुने गए। शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी कार्यालय में उपचुनाव हुआ। इसमें 34 पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिए। मतगणना के बाद अनुपम कुमार गुप्ता को 23 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी तरौरा गोपालपुर पंचायत समिति सदस्य अन्नू कुमार दास को 10 मत मिले। एक पंसस न्यायिक हिरासत में रहने के कारण मतदान में भाग नहीं ले सका। पूर्व उपप्रमुख पूनम देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद से पद रिक्त था। पूर्व जिला परिषद सदस्य अमित कुमार, पूर्व मुखिया सुधीर सहनी, पंकज सिंह, अभिषेक कुमार ने अनुपम कुमार गुप्ता के पक्ष में एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...