मुजफ्फरपुर, जून 29 -- Muzaffarpur News मीनापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया। थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि 15 जून को दोनों घर से फरार हो गए थे। दोनों को गांव से ही बरामद किया गया है। युवती की मां के बयान पर मीनापुर थाना में एफआईआर दर्ज है। बताया कि प्रेमी अरविंद कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। युवती का सोमवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...