Muzaffarpur News ब्रह्मपुरा के लापता दंपती के घर में मिला खून इंसान का था
मुजफ्फरपुर, जून 26 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ब्रह्मपुरा से रहस्यमय ढंग से लापता लैपटॉप व्यवसायी दंपती के घर से मिले खून के नमूने इंसान के ही हैं। एफएसएल की रिपोर्ट सामने आते ही केस में नया मोड़ आ गया है। इसकी भनक लगते ही लापता व्यवसायी मनोज भगत का छोटा भाई घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। साथ ही पुलिस अब यह पता लगा रही है कि जब्त खून के नमूने मनोज और उसकी पत्नी की तो नहीं हैं। इसके लिए पटना से खून के नमूने की जांच कराई जा रही है।
लापता दंपती की पहचान ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के बथुआ नर्सिंग होम के सामने मुख्य सड़क पर रहने वाले लैपटॉप व्यवसायी मनोज (48) और उनकी पत्नी मीनू देवी (45) बीते 22 मई से लापता हैं। उनका मार्केट और आवास एक ही जगह पर है। ब्रह्मपुरा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.