मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित निर्माणाधीन करनपुर उत्तरी पंचायत सरकार भवन के समीप शुक्रवार सुबह दर्जनों हारिल चिड़ियां मरी मिलीं। पेड़ से चिड़ियों को गिरते देख लोगों में हड़कंप मच गया। समाजसेवी अनेक लाल पासवान ने पशु चिकित्सा पदाधिकारी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कुछ मरी चिड़ियों का पोस्टमार्टम किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News बोचहां में दर्जनों हारिल चिड़ियां की मौत से हड़कंपचिड़ियों की मृत्यु का कारण पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद चिड़ियों में कोई बीमारी नहीं मिली है। पीपल के पेड़ का पकुआ खाने के बाद पक्षियों की हालत बिगड़ी होगी, जिससे मौत हुई है। उन्होंने आशंका जताई है कि पकुए में नशीला ...