मुजफ्फरपुर, जून 26 -- Muzaffarpur News मोतीपुर। बरुराज थाना क्षेत्र के मुरारपुर चौक के समीप शुक्रवार की शाम पेड़ से बाइक टकरा गई। इसमें मुजफ्फरपुर शहर स्थित गुदरी रोड निवासी बदरे आलम के पुत्र मो. तौसीन (19) की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। उसकी पहचान नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक सवार साहेबगंज से मोतीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पेड़ से बाइक टकरा गई। थानेदार ने बताया कि जख्मी युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं मो. तौसीन के परिजनों को सूचना दे दी गई है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत यह भी पढ़ें- Chapra News अलग-अलग सड़क हादसों में युवा व अधेड़ की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...