मुजफ्फरपुर, जून 28 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अब पुलिस पाठशाला के बच्चे मैदान में उतर गए हैं। रेड लाइट एरिया के बच्चों से बनी नाटक मंडली ने नशे के खिलाफ अनोखा अभियान शुरू किया है। शनिवार को सिकंदरपुर झील किनारे पार्क में इन बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दिल्ली पब्लिक स्कूल पीतीज में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित पुलिस पाठशाला का उद्देश्य मुजफ्फरपुर पुलिस ने रेड लाइट एरिया के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 'पुलिस पाठशाला' शुरू की है। इसी पाठशाला में पढ़ रहे बच्चों की एक नाटक मंडली बनाई गई है। मकसद है नशे के सबसे बड़े नेटवर्क को शहर से खत्...