मुजफ्फरपुर, जून 28 -- Muzaffarpur News कांटी। पानापुर करियात थाना क्षेत्र के चकबरकुरवा में शनिवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर 123 लीटर शराब व 18 लीटर बियर जब्त की है। पुलिस ने मौके से विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एक बाइक भी बरामद हुई है। इधर, हरचंदा में छापेमारी कर पुलिस ने पंकज भगत को शराब व 18 लीटर बियर के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामले में पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...