मुजफ्फरपुर, जून 30 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गहलोत क्षत्रिय दुसाध पासवान महासभा ने नालंदा में समाज के दो लोगों की हत्या के विरोध में मंगलवार को पैदल मार्च निकाला। प्रदेश अध्यक्ष प्रो. अवधेश पासवान के नेतृत्व में महासभा के अधिकारी जीरोमाइल चौक से चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। महासभा ने मुख्यमंत्री व राज्यपाल से पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा व परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।मार्च में बालेश्वर पासवान, राजकुमार पासवान, कुमोद पासवान, मदन पासवान, अमरनाथ कुमार, चंदेश्वर पासवान, जगदीश पासवान, नरेश पासवान, मोहन पासवान, नंदलाल पासवान, राजाराम पासवान, भारत पासवान, भूपेंद्र पासवान, राजगीर पासवान, विजय पासवान, संजय पासवान, महेश पासवान आदि थे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News क्षत्रिय समाज का उद्दे...