मुजफ्फरपुर, जून 29 -- Muzaffarpur News ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एमआईटी के पास से भारी मात्रा में नकली सिगरेट की बरामदगी मामले में गिरफ्तार अमन साहू से पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। साथ ही इस धंधे के तार मुजफ्फरपुर के अलावा उत्तर बिहार के कई जिलों से जुड़े होने की आशंका है।​पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बरामद विभिन्न ब्रांड की 59 हजार से अधिक नकली सिगरेट को स्थानीय बाजार और ग्रामीण इलाकों के छोटे दुकानदारों तक पहुंचाने की बड़ी प्लानिंग थी। वहीं, ​अहियापुर पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि इतनी बड़ी तादाद में नकली सिगरेट की स्टिक और कंपनियों के फर्जी रैपर मुजफ्फरपुर तक कैसे पहुंचे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News नकली सिगरेट मामले में मास्टरमाइंड के करीबियों की तलाश शक है कि इसका मुख्य सप्लायर किसी दूसरे राज्य से इस ...