मुजफ्फरपुर, जून 26 -- Muzaffarpur News साहेबगंज। कोन्हिया चौक के समीप शुक्रवार की रात दो बाइकों की टक्कर में दंपती सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से तीन लोगों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायलों में जगदीशपुर पंचायत के मधुरापुर निवासी 30 वर्षीय अखिलेश दास, उनकी पत्नी 28 वर्षीया संजू देवी व दो बच्चे एवं पूर्वी चंपारण के शीतलपुर निवासी शिवनाथ शर्मा के पुत्र रंजन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...