मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड-27 स्थित दामुचक शिवपुरी मोहल्ले में शुक्रवार देर रात ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी से दुकान जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वार्ड पार्षद अजय ओझा ने बताया कि विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बिजली काटी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजेश पासवान की गुमटीनुमा दुकान पूरी तरह जल गई। लोगों ने मशक्कत के बाद जलती गुमटी को धक्का देकर पानी भरे गड्ढे में गिरा दिया। डायल-112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर पूरी तरह से आग पर काबू पाया। उधर, जेई अजय कुमार ने बताया कि सूचना पर बिजली काट दी गई थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से दुकान जलकर राख स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराने जर्जर तार से बिजली ...