मुजफ्फरपुर, जून 28 -- Muzaffarpur News साहेबगंज। हिम्मतपट्टी परसौनी गांव में शनिवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर जानलेवा हमले के आरोपित उमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आईओ एएसआई महेंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि आरोपित को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जाता है कि जानलेवा हमले में पूर्व पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, रामनाथ सिंह और धर्मेंद्र कुमार सिंह घायल हो गए थे। मामले में धर्मेंद्र कुमार सिंह ने थाना में एफआईआर कराई थी, जिसमें चार लोगों को नामजद किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...