मुजफ्फरपुर, जून 29 -- Muzaffarpur News पारू। कमलपुरा मठिया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर चार लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया सूचना मिली कि चंदेश्वर राम शराब की तस्करी करता है, जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। घर की तलाशी लेने के दौरान शराब बरामद की गई। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...