मुजफ्फरपुर, जून 30 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने मंगलवार को डीएम कुमार गौरव से मुलाकात कर केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और पुल निर्माण सहित 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। साथ ही एक सप्ताह में इनका निराकरण नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी।विधायक ने डीएम से विस इलाके में जलजमाव व जर्जर सड़कों की समस्या का जिक्र किया। कहा कि पूर्व में भी इस समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया गया, पर कोई काम नहीं हुआ। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा इलाके में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, बोचहां विस में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण, रजवाड़ा व बुधनगरा में बूढ़ी गंडक पर पुलों का निर्माण, जीरोमाइल गोलंबर का सौंदर्यीकरण, अखाड़ाघाट पुल के उत्तरी हिस्से में अत्याधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, ...