मुजफ्फरपुर, जून 30 -- Muzaffarpur News मड़वन। एक संवाददाता करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़िता व उसके पति ने गांव के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में बताया गया है कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे सभी आरोपित लाठी, फरसा और लोहे की रॉड लेकर उनके घर पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। वहीं, महिला के साथ अभद्रता भी की गई। पीड़िता के देवर के गले से करीब पांच ग्राम वजन की सोने की चेन छीनने तथा बाइक व परिवार के सदस्यों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News करजा : घर में घुसकर महिला से मारपीट, अभद्रता का आरोप शोर सुनकर पहुंचे आसपास के...