Muzaffarpur News आभूषण दुकान से 50 लाख से गहने गायब करने की एफआईआर
मुजफ्फरपुर, जून 26 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के गरीबनाथ मंदिर सोनारपट्टी की एक आभूषण दुकान का दीवार तोड़कर नकदी समेत 50 लाख से अधिक के आभूषण गायब करने की शुक्रवार को नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें पड़ोस के ही एक आभूषण विक्रेता राकेश कुमार वर्मा, उसके दो बेटों अभिजीत व अमरजीत, पत्नी, दुकान के कर्मी व गार्ड समेत 10 नामजद और आधा दर्जन अज्ञात को आरोपी बनाया है।मामले में दुकानदार गोला बांध रोड निवासी गणेश साह ने नगर थाने में आवेदन दिया था। बताया था कि बुधवार रात वह अपने पुत्र के विवाह समारोह में व्यस्त थे, तभी आरोपितों ने उनकी दुकान की पिछली दीवार तोड़ दी। फिर दुकान में रखी तिजोरी को उखाड़ पिकअप पर लादकर फरार हो गए। गणेश साह के अनुसार, तिजोरी में ग्राहकों के मरम्मत के लिए आए जेवर, दुकान का स्टॉक और नक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.