Muzaffarpur News: 85 वर्षीय समाजवादी नेता रामवरण राय का निधन
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- Muzaffarpur News: औराई। धरहरवा पंचायत के हनुमान नगर निवासी वयोवृद्ध समाजवादी नेता रामवरण राय (85) का बुधवार की सुबह निधन हो गया। वे जेपी व लोहिया के सानिध्य रहे थे। पुत्र कृष्णा यादव ने बताया कि रामवरण राय के कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। निधन पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल, गोपाल शाही, मो. साकिब, राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. एजाज, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद पूर्वे, उमेश राय, बेचन महतो, आमोद पासवान, अखिलेश यादव, बाबर अली राईन ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.