मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता राज्य के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर प्रतिनयुक्त 666 स्टाफ नर्स की प्रतिनियुक्ति वापस हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसका निर्देश जारी किया है। विभाग ने प्रतिनियुक्ति वापसी का पत्र मुजफ्फरपुर सहित सभी जिलों के सीएस को भेज दिया है।मुजफ्फरपुर में सबसे कम सिर्फ एक स्टाफ नर्स ही वेलनेस सेंटर पर प्रतिनियुक्त थी। वेलनेस सेंटर पर प्रतिनियुक्त स्टाफ नर्स सीएचओ का काम कर रही थी। राज्य में 10 हजार 470 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ की कमी के कारण स्टाफ नर्स की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...