Muzaffarpur News: 49 वार्डों में कल से लगेगा तीन दिवसीय योग शिविर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं किसान सेवा समिति की संयुक्त बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें निर्णलय लिया गया कि नगर के सभी 49 वार्डों में एक साथ तीन दिवसीय योग शिविर 27 से 30 सितंबर तक लगाया जाएगा। इसका आयोजन प्रतिदिन सुबह 5:30 से सात बजे तक होगा। इसमें लोगों को योग, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक में सुधीर कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, चठ्ठू सहनी, विनय चौधरी, अमोद कुमार, श्रीकांत प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद एवं मनोरंजन प्रसाद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.