मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। छपरा में पदस्थापना के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन और मजदूरी राशि की अवैध निकासी कर गबन करने के मामले में निलंबित प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अवनीश कुमार से दूसरी बार जवाब मांगा गया है। यह जवाब पंचायती राज विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी राज ऐश्वर्याश्री ने मांगा है। इसमें उन्हें बचाव में अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है। निर्धारित समय में अगर वे लिखित जवाब नहीं देते हैं तो यह माना जाएगा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है। इसके बाद विभाग अपने स्तर से आगे की कार्रवाई शुरू कर देगा। वर्तमान में निलंबन अवधि में अवनीश कुमार का मुख्यालय जिला पंचायती राज कार्यालय, मुजफ्फरपुर है। उनपर आरोप है कि पंचायती राज विभाग की 15 योजनाओं में मजदूरी की लगभग 47 लाख रुपये की राशि अवैध तरीके से निकालकर...