मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के असवारी बंजरिया गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म के पास से पुलिस ने रविवार की देर रात 40 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। मौके से शराब तस्कर बालेश्वर राय को दबोच लिया गया। पुलिस ने एक लग्जरी कार व बाइक भी जब्त की है। एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि बंजरिया गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म के पास शराब माफिया बालेंद्र राय शराब की बड़ी खेप मंगवा कर किसी को डिलीवरी कर रहा है। थानेदार ओमपुकार प्रिय के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर शराब बरामद की। अंधेरे लाभ उठा कर बालेश्वर राय भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बालेश्वर राय पर कथैया थाना में पूर्व से 13 मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है। कोर्ट से जमा...