मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। पीपुल्स प्लान कैंपेन (पीपीसी) 2026-27 के तहत शुक्रवार को जिले की सभी 373 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इसमें नशामुक्त बिहार अभियान के तहत ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।डीएम कुमार गौरव ने कहा कि प्राप्त सुझावों को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) से जोड़कर संबंधित विभागों के साथ समन्वय से कार्रवाई की जाएगी। विशेष ग्रामसभा के दौरान रिफॉर्म उत्सव के तहत पंचायत स्तर पर सुधार एवं विकास को लेकर लोगों से संवाद किया गया। जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों और ग्रामीणों ने 'नशा नहीं करेंगे और नशे से दूर रहेंगे' की शपथ ली। यह भी पढ़ें- Jamui News: गंगरा में गांधी जयंती पर विशेष ग्...