मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। शहर से सटे केशवनगर, सदातपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में शनिवार से दो दिवसीय 37वीं क्षेत्रीय बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सेवानिवृत्त आईएएस एवं बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के पूर्व निदेशक संजय कुमार सिन्हा समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभाग निरीक्षक राजेश कुमार रंजन, विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय, उत्तर बिहार खेलकूद के मार्गदर्शक फणीश्वरनाथ, विद्यालय अध्यक्ष जयराम सिंह, प्रधानाचार्य विकास कुमार मिश्रा तथा सहसचिव सहदेव राम उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई क्लस्टर 3 की वालीबॉल चैंपियनशिप का आगाज यह भी पढ़ें...